Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'हांगकांग सिक्सेज' में शिरकत करेंगे कुंबले, बालाजी और पांडे

यह टूर्नामेंट स्थानीय कोलून क्रिकेट क्लब मैदान पर 31 अक्टूबर से एक नवंबर तक खेला जाएगा। वर्ष 2005 में इस टूर्नामेंट के 'मैन ऑफ द सीरीज' रहे रीतिंदर सिंह सोढ़ी को भी टीम में जगह दी गई है।

इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में आठ अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेल चुके श्रीधरन श्रीराम, पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी के पुत्र स्टुअर्ट बिन्नी और कर्नाटक प्रीमियर लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज जगदीश अरुणकुमार को भी शामिल किया गया है।

भारतीय टीम के नेतृत्व कर रहे कुंबले को उम्मीद है कि इस बार वह खिताब जरूर जीतेंगे। इससे पहले वर्ष 2005 में भारतीय टीम ने 'हांगकांग क्रिकेट सिक्सेज' का खिताब जीता था।

वर्ष 2004-05 में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे बालाजी ने कहा, "इस साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ खेलकर मेरे अंदर भारतीय टीम में फिर से वापसी करने की उम्मीद जगी है। मैं 'हांगकांग क्रिकेट सिक्सेज' में खेलने को लेकर उत्साहित हूं। किसी भी टीम के पास जब कुंबले हों तो जीत की संभावना बहुत ज्यादा होती है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+