Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वेस्टइंडीज से हारीं भारतीय महिलाएं

भारतीय महिलाओं द्वारा जीत के लिए दिए गए 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 79 गेंद शेष रहते एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज स्टेफनी टेलर ने नाबाद 85 रनों की पारी खेली।

स्टेफनी ने 122 गेंदों पर 10 चौके लगाए। इसके अलावा शानेल डेल ने 86 गेंदों पर छह चौके की मदद से नाबाद 44 रन बनाए। जूलियाना नेरो ने 12 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से झूलन गोस्वामी ने एक विकेट लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिलाओं ने 49.3 ओवर में 161 रन बनाए। पूनम राउत ने सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेली जबकि हरमनप्रीत कौर ने 32 रनों का योगदान दिया।

इसके अलावा अनाघा देशपांडे (21), अमिता शर्मा (15), प्रियंका रॉय (12), रीमा मल्होत्रा (8), कप्तान झूलन गोस्वामी (8), मिताली राज (6) और रूमेली धर (2) ने निराश किया। गौहर सुल्ताना दो रन बनाकर नाबाद रहीं।

वेस्टइंडीज की ओर से अनीशा मोहम्मद ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि स्टेफनी ने दो विकेट चटकाए वहीं ट्रेमायने, दिएंद्रा डोटिन और सेमेने कैम्पबेल की झोली में एक-एक विकेट गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:54 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+