स्थानीय ब्रेबॉर्न स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सलामी बल्लेबाजों तिलकरत्ने दिलशान और थरंगा परानाविताना ने संभलकर शुरुआत की। खबर लिखे जाने तक परानाविताना 32 और दिलशान 17 रन बनाकर नाबाद थे।
श्रृंखला के अंतिम मैच में भारतीय टीम में गौतम गंभीर की जगह मुरली विजय को मौका दिया गया। श्रीलंकाई टीम में नुवान कुलसेकरा को शामिल किया गया।
कानपुर में खेले गए श्रृंखला के दूसरे मैच में पारी और 144 रनों से जीत हासिल भारतीय क्रिकेट टीम श्रृंखला में 1-0 से आगे है। अहमदाबाद में खेला गया पहला मैच ड्रा हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*