रियो डे जनेरियो। भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा और उनके जोड़ीदार रोहन बोपन्ना रियो ओलंपिक में मिक्सड डब्लस के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। सानिया और रोहन की जोड़ी ने सीधे सेटों में ब्रिटेन के एंडी मरे और हीथ वाटसन को हराया।
दोनों भारतीयों ने एक घंटे और सात मिनट तक चले मुकाबले को 6-4, 6-4 से जीत सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए शानदार रिटर्न सर्व किए और आपसी तालमेल से यह मैच जीत लिया।
पर अगले मैच में सानिया और रोहन दोनों को कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ सकता है। अगले मैच में दोनों खिलाड़ियों का सामना वीनस विलियम्स और राजीव राम से होगा।
वीनस विलियम्स और राजीव राम की जोड़ी ने इटली के रॉबर्ट विंसी और फाबियो फॉगनिनि को 6-3 और 6-3 से हराया।