Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टेस्ट श्रृंखला में मेजबान खिलाड़ियों का बोलबाला

कैलिस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन टेस्ट मैचों की पांच पारियों में दो बार नाबाद रहते हुए 166.00 के सर्वश्रेष्ठ औसत से 498 रन बनाए। इसमें कैलिस ने करियर का पहला दोहरा शतक सहित तीन शतक लगाया। कैलिस का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 201 रन रहा।

कैलिस ने गेंदबाजी के दौरान तीन विकेट झटके। इस शानदार पारी के लिए कैलिस को 'मैन ऑफ सीरीज' और 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। कैलिस ने केपटाऊन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में 161 और नाबाद 109 रन बनाए थे।

सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर दूसरे स्थान पर रहे। तेंदुलकर ने इस श्रृंखला की छह पारियों में दो बार नाबाद रहते हुए 81.50 के औसत से 326 रन बनाए। तेंदुलकर ने इस दौरान दो शतक लगाए और उनका व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर 146 रन रहा।

स्टेन ने अपनी कहर बरपाती गेंदों से तीन मैचों में 17.47 की औसत से सर्वाधिक 21 विकेट अपने नाम किए। स्टेन का मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 110 रन खर्च कर आठ विकेट रहा।

भारत के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह विकेट झटकने के मामले में तीसरे स्थान पर रहे। हरभजन ने इस श्रृंखला में 29.60 की औसत से कुल 15 विकेट झटके। उनका मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 120 रन खर्च कर सात विकेट का रहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, January 7, 2011, 16:00 [IST]
Other articles published on Jan 7, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+