Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यूनिस का इस्तीफ़ा नामंज़ूर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कप्तानी से यूनिस ख़ान का इस्तीफ़ा नामंज़ूर कर दिया है. बल्कि बोर्ड के चेयरमैन एजाज़ बट ने आज कहा कि अगर यूनिस ख़ान फ़िट रहे तो वह 2011 के विश्व कप में टीम की कप्तानी भी करेंगे.

दक्षिण अफ़्रीका में पिछले दिनों हुई चैंपियंस ट्रॉफ़ी में पाकिस्तान टीम की हार के बाद यूनिस और पाकिस्तानी टीम पर मैच फ़िक्सिंग के आरोप लगे थे.

इसके बाद नाराज़ होकर यूनिस ने कप्तानी से इस्तीफ़ा देने की घोषणा कर दी थी.

चेयरमैन एजाज़ बट का कहना था, "मैंने यूनिस ख़ान का इस्तीफ़ा मंज़ूर नहीं किया है. उन्हें कप्तानी से हटाने की कोई वजह ही नहीं है. मैं उनकी प्रतिक्रिया समझ सकता हूँ और अगर उनकी जगह मैं होता तो मैं भी यही करता."

आरोप

बट के मुताबिक़ यूनिस का इस्तीफ़ा मंज़ूर करने का सवाल ही पैदा नहीं होता क्योंकि उन्हीं की कप्तानी में टीम ने टी-20 का विश्व कप जीता है और भारत को चैंपियंस ट्रॉफ़ी के ग्रुप मैच में भी हराया.

पाकिस्तान की टीम पर पहले मैच फ़िक्सिंग का आरोप तब लगा जब वह ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया से अंतिम ओवर में हार गई थी और उसकी वजह से भारत मुक़ाबले से बाहर हो गया था.

इसके बाद पाकिस्तान की टीम न्यूज़ीलैंड से भी आसानी से सेमीफ़ाइनल में हार गई जबकि उसे मज़बूत टीम माना जा रहा था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+