रणजी ट्रॉफी : राजस्थान की खराब शुरुआत
पहली पारी में 394 रन बनाने वाले राजस्थान को 33 रनों की बढ़त मिली है। भोजनकाल तक रश्मि परिदा (3) और रोबिन बिष्ट (10) नाबाद लौटे। सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। चोपड़ा पांच रन के निजी योग पर संकल्प वोहरा की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए।
विनीत सक्सेना बिना खाता खोले मुर्तजा वाहोरा की गेंद पर पीनल शाह को कैच थमाकर चलते बने। पहली पारी में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले कप्तान ऋषिकेश कानितकर एक रन के निजी योग पर वाहोरा की गेंद पर कोनोर विलियम्स के हाथों लपके गए।
बड़ौदा की ओर से मुर्तजा वहोरा ने दो विकेट झटके हैं जबकि वोहरा ने एक विकेट चटकाए हैं।
इससे पहले, चौथे दिन की शुरुआत गुरुवार के नाबाद लौटे बल्लेबाज संकल्प वोहरा (16) और मुर्तजा वाहोरा (21) ने की। बड़ौदा ने तीसरे दिन आठ विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए थे।
वाहोरा कल के निजी स्कोर में 15 रन जोड़कर 36 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर चोपड़ा को कैच थमाकर चलते बने। वाहोरा ने 69 गेंदों पर छह चौके लगाए।
वोहरा 117 गेंदों पर 34 रन बनाकर नाबाद लौटे। वाहोरा और वोहरा के बीच नौंवे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हुई। भार्गव भट्ट को तीन रन के निजी योग पर मधुर खत्री ने चोपड़ा के हाथों कैच करवाया।
राजस्थान की ओर से चाहर और विवेक यादव ने चार-चार विकेट झटके जबकि पंकज सिंह और खत्री की झोली में एक-एक विकेट गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications