मिलान छोड़ेंगे रोनाल्डीनियो, ब्राजील लौटने की उम्मीद
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रोनाल्डीनियो के स्वदेश लौटने और ग्रेमियो, फ्लामेंगो, पाल्मेइरास और कोरिन्थियस जैसे क्लबों में से किसी एक के साथ करार करने की संभावना है।
गुरुवार को रियो में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में रोनाल्डीनियो ने अपने साथ करार करने के लिए मिलान प्रबंधन का धन्यवाद किया।
रोनाल्डीनियो ने साफ शब्दों में कहा कि वह 10 वर्ष यूरोप में बिताने के बाद अब स्वदेश लौटना चाहते हैं।
मिलान प्रबंधन के प्रतिनिधि एड्रियानो गालियानी ने उसी संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रोनाल्डीनियो ने प्रबंधन के सामने इटली छोड़ने और स्वदेश में खेलने की इच्छा जाहिर की है और इस सम्बंध में उनके भाई और एजेंट ने एक लिखित अनुरोध भी किया है।
रोनाल्डीनियो अपने देश लौटकर घरेलू टीमों के साथ खेलना चाहते हैं। इसका कारण यह है कि अगला विश्व कप ब्राजील में होना है और इसके लिए वह अपनी टीम के साथ अधिक से अधिक समय बिताना चाहते हैं। रोनाल्डीनियो दक्षिण अफ्रीका में आयोजित पिछले विश्व कप में नहीं खेल सके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications