पेस-भूपति ने पांचवीं बार किया चेन्नई ओपन पर कब्जा
'इंडियन एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर पेस और भूपति ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में हॉलैंड के रोबिन हास और अमेरिका के डेविड मार्टिन की जोड़ी को 6-2, 6-7 (3),10-7 से हरा दिया।
पेस-भूपति की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने इस खिताब को इससे पहले 2002 में जीता था।
पहले सेट में पेस और भूपति की जोड़ी हावी रही लेकिन हास और मार्टिन की जोड़ी ने दूसरा सेट टाइब्रेकर में जीतकर 1-1 की बराबरी कर ली। सुपर टाइब्रेकर मुकाबला पेस और भूपति ने 10-7 से जीत लिया।
इस जीत के साथ बेहतरीन फॉर्म में चल रही भारतीय जोड़ी ने आस्ट्रेलियन ओपन के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है।
वर्ष का पहला ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन 19 जनवरी से मेलबर्न में खेला जाएगा।
भारत की इस जोड़ी ने 34 फाइनल मुकाबले खेले हैं जिनमें उसे 24 बार जीत मिली है।
जीत के बाद भूपति ने कहा, " मैं वास्तव में इस जीत का वर्णन शब्दों में नहीं कर सकता। मुझे इस जीत पर गर्व है। वास्तव में हमने अच्छा मैच खेला।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications