Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वेलिंग्टन टेस्ट : न्यूजीलैंड के 356 के जवाब में पाक की सतर्क शुरुआत

दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए थे। अजहर अली 148 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 62 रन बनाकर नाबाद लौटे।

पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और उसके सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हाफिज एक रन के निजी योग पर टिम साउदी की गेंद पर यंग के हाथों लपके गए।

इसके बाद तौफीक उमर (70) और अजहर ने पारी को सम्भाला और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 132 जोड़े। तौफीक ने 143 गेंदों पर 12 चौके लगाए। तौफीक को विटोरी ने मार्टिन गुपटिल के हाथों कैच करवाया।

इससे पहले, न्यूजीलैंड की ओर से दूसरे दिन की शुरुआत शनिवार को नाबाद लौटे बल्लेबाज विटोरी (38) और यंग (28) ने की। न्यूजीलैंड ने पहले दिन छह विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए थे।

विटोरी ने दिन की शुरुआत सम्भलकर की। उन्होंने 166 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का लगाया। विटोरी ने यंग (57) के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी की। यंग ने 162 गेंदों पर छह चौके लगाए।

इसके बाद साउदी और ब्रेंट आर्नेल ने एक-एक रन बनाए जबकि क्रिस मार्टिन चार रन के निजी योग पर नाबाद लौटे।

पाकिस्तान की ओर से उमर गुल ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि तनवीर अहमद ने तीन और अब्दुर रहमान ने दो विकेट चटकाए। वहाब रियाज के खाते में एक विकेट गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, January 16, 2011, 15:00 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+