मुज्जफरनगर में छाया लॉन टेनिस का खुमार
ज्ञात हो कि पिछले 15 जनवरी से स्थानीय सर्विस क्लब में अंतर्राष्ट्रीय महिला टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में लगभग 20 देशों की 48 महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं।
मुजफ्फरनगर में लड़कियों में टेनिस की भावना और टेनिस खेल को बढ़ावा देने के लिए मुजफ्फरनगरवासी यह मौका चूकना नहीं चाहते। लड़कियों में खेल के प्रति लगाव पैदा करने के लिए जिलाधिकारी संतोष यादव भी काफी उत्साहित हैं।
उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रत्येक महिला विद्यालय से प्रतिदिन करीब 60 लड़कियों को टेनिस प्रतियोगिता का लुत्फ उठाने और खिलाड़ियों से टेनिस की बारीकियां सीखने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन ने लड़कियों को प्रतियोगिता देखने के लिए व्यवस्थाएं की हैं। इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को भी आमंत्रण भेजा गया है।
ऐतिहासिक विरासत समेटे रखने वाले मुज्जफरनगर में इस टेनिस प्रतियोगिता ने खेलों के प्रति लोगों में गजब का उत्साह पैदा किया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन होने से स्थानीय लोग गौरव का अनुभव करने लगे हैं।
स्कूली बच्चों के लिए यह आयोजन बहुत कुछ सीखने समझने का अवसर दे रहा है। एम़ जी़ पब्लिक स्कूल के छात्र खिलाड़ियों की सहायता कर रहे हैं। मंगलवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने खेल में अपनी सहभागिता बढ़ाने का संकल्प लिया।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव रवींद्र ने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विघालय सहित विभिन्न कन्या विघालयों को भी महिला टेनिस प्रतियोगिता देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। सप्ताह भर से भी अधिक समय तक चलने वाले इस आयोजन ने मुजफ्फरनगर को देशी विदेशी खिलाड़ियों की संस्कृति का मंच प्रदान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications