Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 : इंग्लैंड के 3 विकेट पर 74 रन (लीड-3)

स्टीव डेविस (25) और इयोन मोर्गन बिना कोई रन बनाए क्रीज पर डटे हुए हैं।

इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही और उसके सलामी बल्लेबाजों इयान बेल और डेविस ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई।

बेल 30 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 39 रन बनाकर मिशेल जॉनसन के शिकार हुए। केविन पीटरसन एक रन के निजी योग पर जॉनसन की गेंद पर केमरुन व्हाइट को कैच थमाकर चलते बने। पॉल कोलिंगवुड छह रन के निजी योग पर शेन वॉटसन की गेंद पर डेविड वार्नर के हाथों लपके गए।

इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए थे।

आस्ट्रेलिया की ओर से आरोन फिंच ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली। फिंच ने 33 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए। मिशेल जॉनसन एक रन पर नाबाद लौटे।

आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वॉटसन ने 10 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 17 रनों की पारी खेली। वॉटसन को क्रिस वोग्स की गेंद पर मोर्गन ने लपका। आस्ट्रेलिया का पहला विकेट 37 के योग पर गिरा।

टिम पेन 12 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर ग्रीम स्वान की गेंद पर कोलिंगवुड को कैच थमाकर चलते बने। पेन का विकेट 63 के योग पर गिरा।

डेविड वार्नर ने 30 रनों का योगदान दिया। वार्नर ने 26 गेंदों पर तीन चौके लगाए। वॉर्नर को माइकल यार्डी ने पीटरसन के हाथों कैच करवाया। वार्नर का विकेट 72 के योग पर गिरा।

कप्तान केमरुन व्हाइट बिना खाता खोले स्वान की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। इसके बाद डेविड हसी भी कुछ खास नहीं कर सके और वह आठ रन के निजी योग पर यार्डी की गेंद पर वोक्स को कैच थमाकर चलते बने। हसी का विकेट 80 के योग पर गिरा।

स्टीवन स्मिथ 13 रन के निजी योग पर अजमल शहजाद की गेंद पर कोलिंगवुड के हाथों लपके गए। स्मिथ का विकेट 131 के योग पर गिरा।

स्टीव ओ' नीफ एक रन के निजी योग पर टिम ब्रेसनन का शिकार हुए। इंग्लैंड की ओर से स्वान और यार्डी ने दो-दो विकेट झटके जबकि वोक्स, ब्रेसनन और शहजाद के खाते में एक-एक विकेट गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, January 14, 2011, 17:00 [IST]
Other articles published on Jan 14, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+