रणजी ट्रॉफी : बड़ौदा के खिलाफ राजस्थान ने कसा शिकंजा (लीड-1)
दिन का खेल खत्म होने तक परिदा 191 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का लगाकर 78 रन पर नाबाद लौटे जबकि मेनारिया 134 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 83 रन बनाकर परिदा का साथ दे रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 140 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
बड़ौदा की पहली पारी 361 रन पर समेटने के बाद राजस्थान की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही औैर उसके तीन बल्लेबाज केवल 20 रन के योग पर पेवेलियन लौट चुके थे।
इसके बाद रोबिन बिष्ट के साथ मिलकर परिदा ने पारी को सम्भाला। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हुई। रोबिन 22 रन के निजी योग पर अरविंद भट्ट की गेंद पर अदित्य वाघमोडे को कैच थमाकर चलते बने।
सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। चोपड़ा पांच रन के निजी योग पर संकल्प वोहरा की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए।
विनीत सक्सेना बिना खाता खोले मुर्तजा वाहोरा की गेंद पर पीनल शाह को कैच थमाकर चलते बने। पहली पारी में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले कप्तान ऋषिकेश कानितकर एक रन के निजी योग पर वाहोरा की गेंद पर कोनोर विलियम्स के हाथों लपके गए।
बड़ौदा की ओर से मुर्तजा वाहोरा ने दो विकेट झटके हैं जबकि वोहरा और भट्ट ने एक-एक विकेट चटकाए।
इससे पहले, चौथे दिन की शुरुआत गुरुवार के नाबाद लौटे बल्लेबाज संकल्प वोहरा (16) और मुर्तजा वाहोरा (21) ने की। बड़ौदा ने तीसरे दिन आठ विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए थे।
वाहोरा कल के निजी स्कोर में 15 रन जोड़कर 36 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर चोपड़ा को कैच थमाकर चलते बने। वाहोरा ने 69 गेंदों पर छह चौके लगाए।
वोहरा 117 गेंदों पर 34 रन बनाकर नाबाद लौटे। वाहोरा और वोहरा के बीच नौंवे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हुई। भार्गव भट्ट को तीन रन के निजी योग पर मधुर खत्री ने चोपड़ा के हाथों कैच करवाया।
राजस्थान की ओर से चाहर और विवेक यादव ने चार-चार विकेट झटके जबकि पंकज सिंह और खत्री की झोली में एक-एक विकेट गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications