केपटाऊन टेस्ट : भारतीय टीम पर जुर्माना
आईसीसी के इलीट पैनल के मैच रेफरी पाइक्रॉफ्ट ने कहा कि भारतीय टीम ने तीसरे टेस्ट मैच में निर्धारित समय में तीन ओवर कम फेंके और इक कारण उस पर जुर्माना लगाया जा रहा है।
कप्तान के तौर पर महेंद्र सिंह धौनी पर मैच फीस का 60 फीसदी हिस्सा जुर्माना लगाया गया है। अगले 12 महीनों में अगर इसी तरह के दो अन्य मामलों में धौनी का नाम सामने आने पर उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
पाइक्रॉफ्ट ने कहा कि इस मामले में किसी तरह की सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि भारतीय कप्तान ने इससे पहले ही अपनी गलती स्वीकार कर ली थी।
आईसीसी के नियमों के मुताबिक निर्धारित समय में एक टीम जितने भी कम ओवर फेंकेगी उसके खिलाड़ियों से उतना प्रतिशत मैच फीस जुर्माने के तौर पर लिया जाएगा।
मसलन भारत ने तीन ओवर कम फेंके, लिहाजा उस पर 30 फीसदी का जुर्माना लगा। कप्तान को खिलाड़ियों की तुलना में दोगुना जुर्माना भरना होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications