ट्वेंटी-20 क्रिकेट : आस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला
टॉस जीतने के बाद व्हाइट ने कहा, "विकेट अच्छा दिखाई दे रहा है। मुझे उम्मीद है कि हम यहां एक बड़ा स्कोर बनाने में सफल होंगे।"
इंग्लैंड के कप्तान पॉल कोलिंगवुड ने कहा, "हमे पहले मुकाबले में भी पहले गेंदबाजी करनी पड़ी थी इसलिए मैं ज्यादा दुखी नहीं हूं।"
दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एडिलेड में खेले गए पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराया था।
आस्ट्रेलिया की टीम इस प्रकार है : केमरुन व्हाइट (कप्तान), डेविड वार्नर, शेन वॉटसन, आरोन फिंच, डेविड हसी, स्टीवन स्मिथ, टिम पेन, मिशेल जॉनसन, स्टीव ओ' नीफ, ब्रेट ली और शॉन टेट।
इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है : पॉल कोलिंगवुड (कप्तान), इयान बेल, केविन पीटरसन, स्टीवन डेविस, इयोन मोर्गन, माइकल यार्डी, ल्यूक राइट, टीम ब्रेसनन, क्रिस वोक्स, ग्रीम स्वान और अजमल शहजाद।
इंडो-एश्यिन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications