चैम्पियंस लीग : त्रिनिदाद ने 10 ओवरों में 96 रन बनाए (लीड-2)
खबर लिखे जाने तक एड्रियन बाराथ 39 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि लेंडल सिमंस 17 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
विलियम पार्किं स के रूप में मैच के सातवें ओवर में त्रिनिदाद का पहला विकेट गिरा। उन्होंने 25 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 35 रन बनाए। थांडी तबालाल ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
त्रिनिदाद की टीम ने अब तक दो मैचों से चार अंक जुटाए हैं। ईगल्स के दो अंक हैं। इस ग्रुप से न्यू साउथ वेल्स की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। ईगल्स ने न्यू साउथ वेल्स को हराया था।
जीत हासिल करने की सूरत में त्रिनिदाद को आसानी से सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका मिल जाएगा लेकिन बुरी तरह हारने की सूरत में उसे बाहर जाना पड़ सकता है।
त्रिनिदाद की टीम अब तक अजेय रही है। उसका रन रेट भी काफी अच्छा है। इस लिहाज से ईगल्स के लिए यह मुकाबला काफी कठिन माना जा रहा है क्योंकि उसे न सिर्फ जीत हासिल करनी है, बल्कि उसकी जीत का अंतर भी काफी बड़ा होना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications