दोनों टीमें सुपर-8 दौर में दो-दो मैच जीतकर यहां तक पहुंची हैं। कैटिच ने बिना किसी परिवर्तन के इस मैच में खेलने का फैसला किया है जबकि विक्टोरिया के कप्तान कैमरून व्हाइट ने भी अपरिवर्तित टीम के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया।
दोनों टीमों में कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और इस लिहाज से कोटला की पिच पर होने वाले इस दिन-रात के मुकाबले के दौरान कांटे की टक्कर होने की उम्मीद जताई जा रही है। चैम्पियंस लीग में अब तक गिने-चुने मैचों में ही कांटे की टक्कर हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।