केपटाऊन टेस्ट : भारत के समक्ष 340 रनों की मुश्किल चुनौती (राउंडअप)
जीतने के मकसद से देखा जाए तो भारतीय प्रदर्शन का सारा दारोमदार सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर पर निर्भर करेगा। सहवाग का बल्ला अब तक इस श्रृंखला में हालांकि खामोश ही रहा है। भारतीय टीम यदि ड्रा के उद्देश्य से उतरती है तो फिर राहुल द्रविड़ और वी. वी. एस. लक्ष्मण पर सबकी निगाहें रहेंगी।
गुरुवार को अंतिम दिन का खेल खेला जाएगा और यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम इस मैच को जीतने के इरादे से मैदान में उतरती है या फिर ड्रा कराने के।
हरफनमौला जैक्स कैलिस एक बार फिर भारतीय टीम के खिलाफ दीवार साबित हुए। आखिर तक कोई भी गेंदबाज इस दीवार को नहीं गिरा सका और उसने साहसिक खेल का प्रदर्शन करते हुए टेस्ट करियर का 40वां शतक जड़ दिया। वह 109 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत की ओर से हरभजन सिंह ने उम्दा गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सात बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। ईशांत शर्मा, जहीर खान और सचिन तेंदुलकर को एक-एक विकेट मिले।
कैलिस की 109 रनों की पारी की बदौलत न्यूलैंड्स स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन बुधवार को दक्षिण अफ्रीकी टीम ने दूसरी पारी में 341 रन का स्कोर बना सकी। मैच के दौरान एक समय भारत ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली थी। अफ्रीकी टीम 64 पर चार विकेट और 98 रनों पर पांच महत्वपूर्ण विकेट गंवा कर संघर्ष कर रही थी।
ऐसे में कैलिस ने विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर के साथ सातवें विकेट के लिए 103 और डेल स्टेन के साथ आठवें विकेट के लिए 54 रन जोड़कर अपनी टीम को मुश्किलों से उबारा।
कैलिस ने अपनी इस साहसिक पारी के दौरान 240 गेंदों का सामना किया और आठ चौके लगाए। एल. तोशोबे और मोर्न मोर्कल का विकेट गंवाने से पहले दक्षिण अफ्रीका ने अपना आठवां विकेट डेल स्टेन के रूप में खोया। स्टेन ने 48 गेंदों पर दो चौके एक छक्के की मदद से 32 रन बनाए। स्टेन ने कैलिस के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 54 रन जोड़े।
मार्क बाउचर के रूप में दक्षिण अफ्रीका ने अपना सातवां विकेट गंवाया। बाउचर को 55 रनों के निजी योग पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने पगबाधा आउट किया। बाउचर ने 82 गेंदों पर चार चौके लगाए। बाउचर ने कैलिस के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी की।
एश्वेल प्रिंस के रूप में दक्षिण अफ्रीका ने अपना छठा विकेट गंवाया। 22 रन बनाने वाले पिं्रस को ईशांत शर्मा ने 130 के कुल योग पर शांताकुमारन श्रीसंत के हाथों कैच कराया। 35 गेंदों पर दो चौके लगाने वाले प्रिंस ने जैक्स कैलिस के साथ छठे विकेट के लिए 32 रन जोड़े।
कैलिस 234 गेंदों पर आठ चौके की मदद से 104 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि मोर्न मोर्कल 13 गेंदों पर दो चौके की मदद से आठ रन बनाकर कैलिस का साथ निभा रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका का पांचवां विकेट अब्राहम डिविलियर्स के रूप में गिरा। डिविलियर्स को 13 रन के निजी योग पर जहीर ने बोल्ड किया।
डिविलियर्स ने कैलिस के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 34 रन जोड़े। डिविलियर्स ने 58 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका जड़ा। उनका विकेट 98 रन के कुल योग पर गिरा।
इससे पहले, भारतीय टीम ने हाशिम अमला के रूप में मेजबान टीम को चौथा झटका दिया था। हरभजन सिंह ने अपनी चौथी सफलता अर्जित करते हुए अमला को 64 रन के कुल योग पर वापसी की राह दिखाई।
भज्जी ने 53 के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज एल्वीरो पीटरसन (22) को पगबाधा आउट किया था। पीटरसन तीसरे दिन की समाप्ति पर इसी योग पर नाबाद लौटे थे।
तीसरे दिन की समाप्ति तक मेजबान टीम ने दो विकेट खोकर 52 रन बनाए थे। अमला एक रन बनाकर नाबाद लौटे थे लेकिन हरभजन ने उन्हें निजी योग में एक और रन जोड़ने के बाद क्लीन बोल्ड कर दिया।
मेजबान टीम ने अब तक 119 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी है। तीसरे दिन स्टंप्स तक मेजबान टीम ने कप्तान ग्रीम स्मिथ (29) और नाइटवॉचमैन पॉल हैरिस (0) के विकेट गंवाए थे। दोनों विकेट हरभजन ने लिए थे।
मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में कैलिस के 161 रनों की बदौलत 362 रन बनाए थे जबकि भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 364 रन बनाकर दो रनों की बढ़त हासिल करने में सफल रही थी।
भारत के लिए सचिन तेंदुलकर ने 51 वां शतक लगाते हुए 146 रनों की पारी खेली थी जबकि गौतम गम्भीर ने 93 और हरभजन ने 40 रनों का योगदान दिया था।
तीन मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। भारत ने डरबन में खेला गया दूसरा टेस्ट जीता था जबकि दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन में पारी के अंतर से जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications