सानिया की सगाई सोहराब से हुई!
हैदराबाद। भारत की वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के जीवन की डोर हैदराबाद के मोहम्मद सोहराब मिर्जा के साथ बंध गई है। दोनों की सगाई हो चुकी है बस अब इंतजार है सिर्फ निकाह का। उम्मीद है वो भी जल्द ही हो जाएगा। यह खबर फिलहाल मिडिया के एक वर्ग में प्रसारित की जा रही है। अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि न तो सानिया के परिवार ने की है और न ही सानिया ने।
मीडिया में आयी खबर के मुताबिक सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा ने शुक्रवार शाम को कहा कि उनकी बेटी की सगाई सोहराब के साथ हो चुकी है। खबर है कि इमरान मिर्जा ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "मैं इस बात की पुष्टि करता हूं कि सानिया की सगाई मोहम्मद सोहराब से हो गई है। सोहराब का परिवार भी हैदराबाद में ही रहता है। शादी की तिथि जल्द ही तय कर दी जाएगी।"
22 वर्षीय सानिया, भारतीय टेनिस की सबसे चर्चित महिला खिलाड़ी हैं। हालांकि इन दिनों वो खराब फॉर्म से गुजर रही हैं। काफी समय तक चोट से परेशान रहने के बाद उन्होंने टेनिस कोर्ट में वापसी तो कर ली है, लेकिन उनका प्रदर्शन खासा निराशाजनक रहा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications