Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल -4 : युवराज, रोहित और द्रविड़ की बोली लगी

रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा। रोहित इससे पहले डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते रहे हैं।

भारतीय टीम की 'दीवार' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ 2.30 करोड़ रुपए में बिके। द्रविड़ को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। द्रविड़ इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के लिए खेलते रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के कप्तान ग्रीम स्मिथ को पुणे वॉरियर्स ने 2.30 करोड़ रुपए में खरीदा। स्मिथ इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते रहे हैं।

आस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.14 करोड़ रुपए में खरीदा है। गिलक्रिस्ट इससे पहले डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते रहे हैं।

आस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला एंड्रयू सायमंड़्स को मुम्बई इंडियंस ने 3.91 करोड़ रुपए में खरीदा है। सायमंड्स इससे पहले डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते रहे हैं।

हाल में भारत के साथ सम्पन्न हुई तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला जैक्स कैलिस को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 5.06 करोड़ रुपए में खरीदा। कैलिस इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की ओर से खेल चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:54 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+