ईरानी ट्राफी : शेष भारत ने बनाई 382 रनों की बढ़त (लीड-1)

By Staff

बारिश के कारण दिन भर का खेल रद्द होने तक शेष भारत ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 352 रन बना लिए थे। शेष भारत की कुल बढ़त 382 रन की हो गई है।

दूसरी पारी में शेष भारत के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 227 रन जोड़े। एम. मुकुंद ने शतकीय पारी (126) खेली जबकि एम. विजय ने शानदार 91 रन बनाए।

मुंबई के गेंदबाजों को शेष भारत के 4 बल्लेबाजों को आउट करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। शेष भारत की ओर से आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले मनोज तिवारी 80 रन बना कर नाबाद हैं।

मुंबई के गेंदबाज रमेश पवार और इकबाल अब्दुल्ला ने दो-दो विकेट लिए हैं जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज अजीत अगरकर और धवल कुलकर्णी को एक भी विकेट नहीं मिला।

उल्लेखनीय है कि पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए शेष भारत ने 260 रन बनाए थे जिसके जवाब में मुंबई की टीम 230 रन ही बना सकी थी। इस तरह से शेष भारत को 30 रन की बढ़त मिली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, October 4, 2009, 9:39 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+