क्रिकेट विश्व कप : जिम्बाब्वे की 20 सदस्यीय सम्भावित टीम से मस्काद्जा बाहर
सलामी बल्लेबाज हेमिल्टन मस्काद्जा को खराब फॉर्म का खामियाजा भुगतना पड़ा है। चयनकर्ताओं ने सम्भावित टीम से मस्काद्जा को बाहर रखा है।
27 वर्षीय मस्काद्जा जिम्बाब्वे के सबसे अनुभवी खिलाड़ी रहे हैं। पिछले कई वर्षो से उन्होंने घरेलू मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है।
मस्काद्जा ने 2009 में एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों 1,087 रन बनाए थे लेकिन 2010 में उनका बल्ला खामोश रहा। उन्होंने पिछले वर्ष 19.00 की औसत से रन बनाए थे।
मस्काद्जा ने जिम्बाब्वे की ओर से खेलते हुए 102 एकदिवसीय मैचों में 27.07 की औसत से 2,653 रन बनाए हैं जिसमें तीन शतक और 16 अर्धशतक शामिल है जबकि 15 टेस्ट मैचों में 27.06 की औसत से 785 रन बनाए हैं।
विश्व कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी। आईसीसी के नियम के अनुसार इन सभी टीमों को 19 दिसम्बर तक अपने सम्भावित खिलाड़ियों का ऐलान करना है जबकि अंतिम 15 खिलाड़ियों का फैसला 19 जनवरी से पहले होगा।
सम्भावित टीम : एल्टन चिगुम्बुरा (कप्तान), रेजीस चाकाब्वा, चामू चिभाभा, चार्ल्स कोवेंट्री, ग्रीम क्रीमर, टेरी डुफिन, क्रेग इर्विन, सीन इर्विन, ग्रेग लैम्ब, टिनो माओयो, शिंगिराई मास्काद्जा, क्रिस मोफू, टिनाशे पनयानगारा, रे प्राइस, एड रेंसफोर्ड, वूशी सिंबादा, तातेंदा तायबू, ब्रेंडन टेलर, प्रोस्पर उत्सेया और सीन विलियम्स।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications