oi-Ajay Mohan Verma
नई दिल्ली। टेनिस प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर है। उनकी सबसे चहेती व देश की प्रथम वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने फैसला किया है कि वो शादी के बाद टेनिस खेलना छोड़ देंगी।
मीडिया से बातचीत में सानिया ने कहा कि वो शादी के बाद टेनिस की अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भाग नहीं लेंगी, हालांकि उसमें अभी समय लगेगा।
यह निर्णय सानिया का खुद का है, क्योंकि उनके पिता इमरान मिर्जा और मंगेतर सोहराब मिर्जा दोनों ही चाहते हैं कि सानिया अपना खेल शादी के बाद भी जारी रखें। देश की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी ने यह बात कहकर टेनिस प्रेमियों के आगे यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि आखिर टेनिस छोड़ने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं।
गौरतलब है कि सानिया मिर्जा की सगाई जुलाई 2009 में सोहराब मिर्जा के साथ हुई थी। सोहराब उनक बचपन के दोस्त हैं।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, January 15, 2010, 13:39 [IST]
Other articles published on
Jan 15, 2010