क्यूरेटर ने कहा, मोहाली में लगेगा रनों का अंबार
वडोदरा और नागपुर में खेले गए पहले दो मैचों में रनों का अंबार लगा था लेकिन दिल्ली स्थित फिरोजशाह कोटला मैदान पर शनिवार को खेले गए तीसरे मैच में धीमे विकेट पर कम रन बन सके थे।
दलजीत ने कहा कि मोहाली का विकेट बल्लेबाजों को मदद करेगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को मैच केंद्रीय विकेट पर खेला जाएगा। इस विकेट का उपयोग कारपोरेट कप और जेपी अत्रे टूर्नामेंट के लिए किया गया था।
बकौल दलजीत, "दोनों टूर्नामेंटों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमें ने 300 से अधिर रनों के लक्ष्य का पीछा किया था। एक क्यूरेटर की हैसियत से मैं मैच के दौरान बनने वाले रनों को लेकर बात नहीं करता लेकिन यहां खेले गए पिछले कई मैचों में एक पारी में 300 से अधिक का स्कोर बना है।"
दिल्ली में धीमा विकेट तैयार करवाने के कारण आलोचना का शिकार बने दलजीत ने कहा कि उन्होंने मोहाली में विकेट पर जानबूझकर घास छुड़वाई है, जिससे कि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को लक्ष्य का पीछा करने में आसानी हो सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications