टेस्ट टीम में श्रीसंत की वापसी
श्रीलंका के ख़िलाफ़ टेस्ट मैचों की शृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई है जिसमें तेज़ गेंदबाज़ श्रीसंत की वापसी हुई है.
चोटिल रहे ज़हीर खान भी टीम में हैं. यह टीम पहले दो टेस्टों के लिए होगी जिसके बाद तीसरे टेस्ट के लिए टीम की घोषणा होगी.
ज़हीर ख़ान ने भी कंधे की चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी की है. इस चोट की वजह से ज़हीर ख़ान हाल के कुछ मैचों में नहीं खेल सके थे.
एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलने वाली इस टीम में तमिलनाडु के सलामी बल्लेबाज़ मुरली विजय और मध्य क्रम के बल्लेबाज़ एस बद्रीनाथ को भी शामिल किया गया है.
आशीष नेहरा ने हालाँकि ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ एकदिवसीय मैचों में बेहतर प्रदर्शन किया था लेकिन उन्हें श्रीलंका सीरिज़ के लिए टीम में जगह नहीं मिली है.
एक और तेज़ गति के गेंदबाज़ मुनाफ़ पटेल, बल्लेबाज़ सुरेश रैना और विराट कोहली को भी श्रीलंका के ख़िलाफ़ मैच के लिए नहीं लिया गया है. हालाँकि ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ श्रंखला में खेल रहे हैं.
धुरंधर बल्लेबाज़ों राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण की जोड़ी ने अपेक्षाओं के अनुरूप टीम में अपनी जगह बरक़रार रखी है.
भारतीय टीम –
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंदर सहवाग, सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, अमित मिश्रा, ज़हीर ख़ान, ईशांत शर्मा, मुरली विजय, प्रज्ञान ओझा, एस श्रीसंत और एस बद्रीनाथ.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
