Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वॉटसन और जानसन आराम करने के लिए स्वदेश लौटे

वॉटसन और जानसन ने भारत के साथ खेली जा रही सात मैचों की श्रृंखला के छठे मुकाबले में हिस्सा लिया था लेकिन गुवाहाटी में मिली जीत के बाद श्रृंखला अपने नाम होते ही टीम प्रबंधन ने दोनों प्रमुख खिलाड़ियों को बारस्ता मुंबई स्वदेश रवाना कर दिया।

चोटिल गेंदबाज पीटर सिडल और हरफनमौला मोएसिस हेनरिक्स का स्थान लेने के लिए एंड्रयू मैक्डोनाल्ड और बर्ट कॉकले भारत पहुंच चुके हैं और इनका बुधवार को मुंबई में होने वाले सातवें एकदिवसीय मुकाबले में खेलना तय माना जा रहा है। दोनों खिलाड़ियों का यह पहला एकदिवसीय मैच होगा।

सातवें मुकाबले में बाएं हाथ के स्पिनर जॉन हालैंड को भी मौका मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। हालैंड को अब तक एक भी मैच में नहीं खिलाया गया है। पहले छह मैचों में आस्ट्रेलियाई टीम ने नेथन हारित्ज को विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर आजमाया है। हारित्ज काफी हद तक इस भूमिका में सफल रहें हैं क्योंकि उनका इकोनॉमी रेट सबसे अच्छा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+