Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईसीसी की एकदिवसीय ड्रीम-टीम में 3 भारतीय (लीड-1)

इस 12 सदस्यीय टीम में एकदिवसीय मैचों में 46 शतक लगा चुके मास्टर ब्लास्टर तेंदुलकर और विश्व के सबसे विस्फोटक सलामी बल्लेबाज माने जाने वाले सहवाग को जहां पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी दी गई है वहीं भारत के सर्वकालिक महान हरफनमौला खिलाड़ी कपिल को एकमात्र हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर जगह पाने में सफल रहे हैं।

एकदिवसीय क्रिकेट की 40वीं वर्षगांठ पर आईसीसी ने बुधवार को इस टीम की घोषणा की। आईसीसी ने बीते 40 वर्षो के अपने पसंदीदा एकदिवसीय खिलाड़ियों को चुनने के लिए क्रिकेट प्रशंसकों को एक तय समय सीमा देते हुए उन्हें अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आनलाइन वोट करने का आग्रह किया था।

आईसीसी ने इसके लिए प्रशंसकों को 22 दिसम्बर, 2010 से 2 जनवरी, 2011 तक का समय दिया था। पहला एकदिवसीय आधिकारिक मैच 5 जनवरी, 1971 को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेला गया था। इस मैच की 40वीं वर्षगाठ पर आस्ट्रेलिया ने विशेष समारोह आयोजित कराने का फैसला किया है। 16 जनवरी को आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले एकदिवसीय मुकाबले के दौरान 1971 टीम के सदस्यों को दर्शकों के सामने लाने का फैसला किया है।

बहरहाल, तेंदुलकर और सहवाग को सलामी जोड़ी के रूप में चुना गया है जबकि कपिल टीम में एकमात्र हरफनमौला खिलाड़ी हैं। कपिल के अलावा तेज गेंदबाजी की कमान विश्व क्रिकेट के सबसे सफल स्ट्राइक गेंदबाज आस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा, अपनी शानदार स्विंग गेंदबाजी से विरोधियों का पसीना छुड़ाने वाले पाकिस्तान के वसीम अकरम और दक्षिण अफ्रीका के एलन डोनाल्ड के कंधों पर है।

मध्यक्रम की जिम्मेदारी विश्व के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में एक माने जाने वाले वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के अलावा तेंदुलकर के प्रेरणास्रोत माने जाने वाले वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान विवियन रिचर्ड्स और आस्ट्रेलिया के मौजूदा कप्तान रिकी पोंटिग पर है।

आस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट ने भले ही अपनी पहचान एक शानदार सलामी बल्लेबाज के तौर पर बनाई हो लेकिन वह इस टीम में यह भूमिका नहीं प्राप्त कर सके हैं। गिलक्रिस्ट विकेटकीपर के तौर पर प्रशंसकों की पहली पसंद रहे हैं जबकि स्पिन गेंदबाज के तौर पर सबसे सफल टेस्ट और एकदिवसीय गेंदबाज श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन का चयन किया गया है।

एक जमाने में आस्ट्रेलिया को अपने दम पर कई मैच जिताने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज माइकल बेवन इस ड्रीम टीम में 12वां स्थान प्राप्त कर सके हैं। प्रशंसकों ने अलग-अलग वर्गो में शामिल कुल 48 खिलाड़ियों में से इन 12 खिलाड़ियों का चयन किया है।

ड्रीम-टीम इस प्रकार है : सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, ब्रायन लारा, विवियन रिचर्ड्स, रिकी पोंटिंग, कपिल देव, एडम गिलक्रिस्ट, वसीम अकरम, मुथैया मुरलीधरन, ग्लैन मैक्ग्रा, एलन डोनाल्ड और माइकल बेवन (12वें खिलाड़ी)।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:53 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+