मध्यरात्रि में भी कार्य की प्रगति का जायजा लें अधिकारी : दीक्षित
दिल्ली सरकार के एक सचिव स्तर के अधिकारी ने पहचान उजागर नहीं होने देने की शर्त पर आईएएनएस को बताया कि मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि सरकार की प्राथमिकता निर्माण कार्यो को समय रहते पूरा करने की है और इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए।
अधिकारी ने बताया, "कई जगहों पर कई स्तर पर कार्य चल रहे हैं। इन सब पर एक साथ नजर रखना मुश्किल है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों से कहा है कि वे रात में भी निरीक्षण का काम करें। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जरूरी हो तो रात के 2 बजे भी निरीक्षण किया जाए।"
अधिकारी ने उदाहरण के तौर पर रोहिणी इलाके में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को ठीक करने के काम को सामने रखा। उन्होंने कहा, "दिन भर का काम पूरा करने और जरूरी बैठकों के बाद अधिकारियों ने बिना सूचना के रोहिणी के कुछ इलाकों का दौरा किया और काम का जायजा लिया। काम में कमी की जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications