वीनस ने बुधवार को खेले गए महिला एकल स्पर्धा के दूसरे दौर के मुकाबले में चेक गणराज्य की खिलाड़ी सांद्रा जाहलावोवा को 6-7, 6-0, 6-4 से शिकस्त दी।
पहला सेट हारने के बाद वीनस ने अगले दो सेटों में शानदार वापसी करते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले को उन्होंने लगभग तीन घंटे में जीता।
वर्तमान में वीनस विश्व महिला रैंकिंग में चौथे नम्बर पर हैं। वीनस वर्ष 2003 में आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल तक का सफर तय कर चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।