वर्ल्ड टूर फाइनल्स : जोकोविक ने हासिल की लगातार 11वीं जीत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जोकोविक ने डेवीडेंको को तीन सेट तक चले मुकाबले के दौरान 3-6, 6-4, 7-5 से जीत दर्ज की।
इस सत्र में अब तक तीन खिताब जीत चुके जोकोविक ने अमेरिकी ओपन के बाद से अब तक अपने जीत-हार का आंकड़ा 19-1 कर लिया है।
इससे पहले, विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल को पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा।
नडाल को स्वीडन के खिलाड़ी रॉबिन सोल्डरलिंग ने सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से पराजित किया। सोल्डरलिंग विश्व के 10वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं।
इस जीत ने नडाल के विश्व वरीयता क्रम के पहले स्थान पर पहुंचने की उम्मीद को तोड़ दिया। खुद नडाल ने स्वीकार किया कि मौजूदा फार्म के आधार पर वह सर्वोच्च वरीयता हासिल करने के योग्य नहीं हैं।
नडाल ने कहा, "मेरा स्तर पहले क्रम पर पहुंचने के लायक नहीं है। मैं लगातार अभ्यास करते हुए अपना फार्म वापस पाना चाहता हूं। इसके बाद ही मैं फेडरर का स्थान हासिल करने के बारे में सोच सकता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications