oi-Staff
पट्टाया (थाईलैंड), 16 फरवरी: थाईलैंड में चल रहे पट्टाया ओपन में भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का विजय अभियान फाइनल मुकाबले में खत्म हो गया। फाइनल में सानिया को पांचवीं वरीयता प्राप्त रूस की वेरा ज्योनारेवा से शिकस्त मिली।
ज्योनारेवा ने रविवार को 220,000 डॉलर इनामी राशि वाले पट्टाया ओपन के फाइनल में सानिया को 7-5, 6-1 से हराकर अपने करियर का आठवां डब्ल्यूटीए खिताब जीता।
अपने करियर का चौथा डब्ल्यूटीए फाइनल खेलने वालीं सानिया को हराने में ज्योनारेवा ने महज एक घंटे में हरा दिया। ज्योनारेवा ने सानिया की सर्विस पांच बार ब्रेक की।
गौरतलब है कि सानिया पिछले वर्ष स्टैनफोर्ड ओपन के फाइनल में पहुंची थीं जहां उन्हें रूस की एना चाकवेताजेद ने हरा दिया था। सानिया ने सनफीस्ट ओपन के रूप में अब तक एकमात्र डब्ल्यूटीए खिताब जीता है।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Monday, February 16, 2009, 11:27 [IST]
Other articles published on
Feb 16, 2009