Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया (लीड-4)

भारत द्वारा दिए गए 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम नौ विकेट पर 147 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से सलामी बल्लेबाज मोर्न वान वेक ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। वेक को प्रवीण कुमार ने आशीष नेहरा के हाथों कैच करवाया। वेक ने 39 गेंदों पर पांच चौक और इतने ही छक्के लगाए।

हाशिम अमला एक रन के निजी योग पर नेहरा की गेंद पर बोल्ड हो गए। कोलिन इन्ग्राम को दो रन के निजी योग पर मुनाफ पटेल ने प्रवीण कुमार के हाथों कैच करवाकर पेवेलियन लौटाया।

अब्राहम डिविलियर्स 14 रन बनाकर रनआउट हुए। जेपी ड्यूमिनी को बिना खाता खोले बगर युवराज सिंह ने पगबाधा आउट किया। जोहान बोथा ने 25 रनों की पारी खेली।

डेविड मिलर (10), रोबिन पीटरसन (2) और वायने पार्नेल (14) ने निराश किया जबकि जस्टिन थेरॉन (1)और अपना अंतिम मैच खेलने उतरे मखाया एंटिनी (1) नाबाद लौटे।

भारत की ओर से तेज गेंदबाज आशीष नेहरा और यूसुफ पठान को दो-दो विकेट मिले जबकि मुनफ पटेल, युवराज सिंह, रामचंद्रन अश्विन और प्रवीण कुमार को एक-एक विकेट हासिल हुए।

भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के समक्ष जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 168 रन बनाए।

भारत की ओर से पहले नम्बर पर बल्लेबाजी करने उतरे रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 34 गेंदों का सामना किया और पांच चौके तथा दो छक्के लगाए। मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना ने 23 गेंदों पर 41 रनों की धमाकेदार पारी खेली। रैना ने इस दौरान दो चौके तथा तीन छक्के लगाए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली भारतीय टीम के लिए मुरली विजय और विराट कोहली ने पारी की शुरुआत की। पहले विकेट के लिए दोनों ने 18 रन जोड़े ही थे कि तीसरे ओवर में विजय के रूप में भारत को पहला झटका लगा। विजय 12 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 14 रन बनाकर तेज गेंदबाज वायने पार्नेल की गेंद पर वान वेक को कैच दे बैठे।

विजय के साथ सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे कोहली ने 28 रनों की पारी खेली। उन्हें जोहान बोथा ने बोल्ड किया। कोहली ने 19 गेंदों पर पांच चौके लगाए।

युवराज सिंह कुछ खास नहीं कर सके और 12 रन बनाकर रन आउट हो गए। यूसुफ पठान छह रन बनाकर बोल्ड हो गए। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 11 गेंदों पर 10 रन बनाकर नाबाद लौटे।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से रस्टी थेरॉन ने दो विकेट लिए जबकि वायने पार्नेल, जोहान बोथा और जे. पी. ड्यूमिनी को एक-एक विकेट हासिल हुए।

यह मुकाबला दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी का अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके एंटिनी अंतिम बार दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय जर्सी में मैदान में हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का यह पांचवां ट्वेंटी-20 मुकाबला था। भारत ने इससे पहले तीन मैच जीते थे जबकि एक में उसकी हार हुई है। दक्षिण अफ्रीकी धरती पर दोनों टीमों की यह तीसरी भिड़ंत थी, जिसमें बाजी भारत के हाथ लगी।

भारत ने 2006 में जोहांसबर्ग में खेले गए पहले मुकाबले में मेजबान टीम को छह विकेट से हराया था जबकि 2007 में उसने डरबन में ही खेले गए दूसरे मुकाबले में 37 रनों से जीत हासिल की थी।

वर्ष 2010 में सात मैच खेलकर चार में जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया 2011 में अपना पहला ट्वेंटी-20 मैच खेल रही है। 2010 में उसे तीन बार हार का भी सामना करना पड़ा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, January 9, 2011, 22:00 [IST]
Other articles published on Jan 9, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+