Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोच्चि टीम से जुड़े केदार जाधव

महाराष्ट्र के मध्यक्रम के बल्लेबाज जाधव आईपीएल के पिछले संस्करण में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेले थे। डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हुए जाधव ने अपने करियर के पहले मैच में ही अर्धशतक लगाकर खूब सुर्खियां बटोरी थी।

आईपीएल-4 में दिल्ली और कोच्चि की टीम के बीच जाधव को खरीदने की होड़ थी लेकिन अंत में बाजी कोच्चि के हाथ लगी।

कोच्चि के साथ जुड़कर जाधव बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि कोच्चि टीम के कोच ज्योफ लॉसन पहले भी उनके कोच रह चुके हैं, इसलिए इसका उन्हें फायदा होगा।

जाधव ने कहा, " मैं लॉसन को उस समय से जानता हूं जब वह महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में हमारी टीम 'टोर्ना टाइगर' के कोच थे। हमें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।"

जाधव आईपीएल के तीसरे संस्करण में डेयरडेविल्स की ओर से खलते हुए पांच मैचों की पांच पारियों में दो बार नाबाद रहते हुए 135.71 की स्ट्राइक रेट से 76 रन बनाए थे, जिसमें उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 50 रनों का रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, January 15, 2011, 17:25 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+