Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एमपीएल: पहले दौर में सानिया बाहर

पोर्ट वेड्रा बीच (फ्लोरिडा)। भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा फ्लोरिडा में खेले जा रहे एमपीएल ग्रुप टेनिस चैंपियनशिप के एकल वर्ग के पहले दौर में ही हार कर बाहर हो गईं।

मियामी मास्‍टर्स में खराब प्रदर्शन के बाद अब एमपीएल ग्रुप में भी सानिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। यहां पर तो पहला राउंड भी सानिया पार नहीं कर सकीं। टूर्नामेंट के पहले मैच में सानिया को सातवीं वरीयता प्राप्त युक्रेन की खिलाड़ी एलोना बोंडारेंको ने 6-4, 6-3 से शिकस्‍त देकर बाहर का रास्‍ता दिखा दिया। अगले दौर में एलोना का सामना अपनी बहन कैटरयेना बोंडारेंको से होगा।

प्रभावित हो सकती है रैंकिंग

सानिया का खराब प्रदर्शन उनकी रैंकिंग को प्रभावित कर सकता है। टॉप 100 में आने के प्रयास में जुटीं सानियां को वो इस रैंक से भी दूर ले जा सकती है। हालांकि एमपीएल के युगल मुकाबलों में सानिया ने अच्‍छे प्रदर्शन का भरोसा जताया है।

युगल मुकाबलों में सानिया की जोड़ीदार इंडो-ताइपे की चिया जंग चुआंग होंगी। पहले दौर में इस जोड़ी का मुकाबला हंगरे की मेलिंडा जिंक और अमेरिका की लिलिया ओस्‍टरलोह से होगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+