Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशेज के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहेंगे कोलिंगवुड (लीड-1)

बीते वर्ष इंग्लैंड को एकमात्र ट्वेंटी-20 विश्व खिताब दिलाने वाले कोलिंगवुड ने वर्ष 2003 में श्रीलंका के खिलाफ गॉल में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। वह इंग्लैंड के लिए 68 टेस्ट मैचों में 4259 रन बना चुके हैं। मौजूदा एशेज श्रृंखला में उनके बल्ले से छह पारियों में सिर्फ 86 रन निकले हैं, जो यह कहानी बयां करने के लिए काफी हैं कि यह निष्ठावान खिलाड़ी अपने खराब फार्म से कितना दुखी है।

कोलिंगवुड ने सिडनी टेस्ट से पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि अगर इस मैच में उनका बल्ला एक बार फिर खामोश रहा तो यह उनके करियर का आखिरी टेस्ट मैच होगा। कोलिंगवुड सिडनी टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 13 रन बना सके जबकि उनके देश के तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाया। सिडनी में इंग्लैंड पारी की जीत के करीब है।

अपने संन्यास की घोषणा करते हुए कोलिंगवुड ने कहा, "इंग्लैंड के लिए टेस्ट खेलना मेरा सपना रहा था और मैं खुश हूं कि मेरा यह सपना पूरा हुआ है। मैंने अपने देश के लिए हमेशा 100 फीसदी प्रदर्शन करने का प्रयास किया है और इस दौरान मैंने कई ऊंचाइयों को छुआ है।"

" एशेज का हिस्सा होकर मैं खुश हूं लेकिन हालिया नाकामी ने मुझे अपने करियर के बारे में सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया। इसी को ध्यान में रखते हुए मैंने टेस्ट मैचों को अलविदा कहने का फैसला किया है। मैं अपने साथ खेलने वाले तमाम साथियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को पांच दिवसीय मैचों के दौरान शानदार सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।"

कोलिंगवुड ने कहा कि इंग्लैंड टीम के ट्वेंटी-20 कप्तान के तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करना चाहते हैं। बकौल कोलिंगवुड, "मैं मानता हूं कि मेरे अंदर सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपने देश को देने के लिए काफी कुछ है। ट्वेंटी-20 कप्तान और एकदिवसीय टीम के सदस्य के तौर पर मैं ज्यादा से ज्यादा दिनों तक अपने देश की सेवा करना चाहता हूं।"

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के प्रबंध निदेशक ह्यूज मौरिस ने कोलिंगवुड को एक शानदार खिलाड़ी बताते हुए कहा कि उनका रिकार्ड और मैदान में उनका व्यवहार इंग्लैंड के लिए खेलने का सपना पालने वाले युवाओं को प्रेरित करता रहेगा। मौरिस ने कहा कि वह इस बात को लेकर खुश हैं कि कोलिंगवुड एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 मैचों में इंग्लिश टीम को अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, January 6, 2011, 15:00 [IST]
Other articles published on Jan 6, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+