फुटबाल विश्व कप में नहीं दिखेंगे तीन दिग्गज
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 28 वर्षीय अर्शाविन और उनके रूसी साथियों ने 2008 यूरो कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन इस बार उनकी टीम स्लोवानिया के हाथों हारकर विश्व कप से बाहर हो गई है।
इसका परिणाम यह होगा कि इंग्लिश प्रीमियर लीग के क्लब आर्सेनल के लिए खेलने वाले अर्शाविन विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका नहीं जा सकेंगे।
यही नहीं, स्पेन के क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले इब्राहिमोविक भी विश्व कप में हिस्सा नहीं ले सकेंगे क्योंकि उनका देश स्वीडन भी विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहा है।
दक्षिण अफ्रीका में अगले साल जून-जुलाई में लगने वाले फुटबाल महाकुंभ में जुटने वाले प्रशंसक युक्रेन के शेवचेंको की भी कमी महसूस करेंगे। उनका देश चौथी बार विश्व कप में खेलने की योग्यता हासिल करने से चूक गया। युक्रेन ने 2006 विश्व कप में हिस्सा लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications