एटीपी रैंकिंग : फेडरर शीर्ष पर कायम
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सोमवार को जारी रैंकिंग में फेडरर को 10,150 अंक मिले हैं जबकि दूसरे स्थान पर काबिज स्पेन के राफेल नडाल के 9,205 अंक हैं। नडाल और फेडरर के बीच रैंकिंग अंकों का फासला अब धीरे-धीरे घटने लगा है। एक सप्ताह के भीतर यह 150 अंक घटा है।
ब्रिटेन के एंडी मरे को हटाकर तीसरा स्थान हासिल करने वाले जोकोविक ने 7,910 अंक जुटाए हैं। पिछले सप्ताह उनके 8,300 अंक थे।
ब्रिटेन के एंडी मरे के 6,630 अंक हैं। तालिका में इस साल का अमेरिकी ओपन खिताब जीतने वाले अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो पांचवें, अमेरिका के एंडी रॉडिक छठे और रूस के निकोली डेवीडेंको सातवें स्थान पर हैं।
पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह तालिका के शीर्ष-10 स्थानों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। फ्रांस के जो विल्फ्रेड त्सोंग इस सप्ताह नौवें और स्पेन के फर्नाडो वर्दास्को आठवें स्थान पर हैं। स्वीडन के रोबिन सोल्डलिंग दसवें स्थान पर कायम हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications