Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हिमाचल प्रदेश में 'ग्रास स्कीइंग' आरंभ की जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान द्वारा अनेक साहसिक खेल गतिविधियों को इस क्षेत्र के विशेषज्ञों की देखरेख में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रास स्कीइंग एक नया साहसिक खेल है, जो देश में पहली बार आरंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अल्पाइन स्कीयर्स इस नये खेल को आरंभ करने के लिए योग्य होंगे। यह खेल ऊंचाई वाले बर्फीले क्षेत्रों में घास पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय विकास निधि के तहत राज्य में ग्रास स्कीइंग गतिविधियों को आरंभ करने के लिए 1 करोड़ रुपये देने के लिए सहमति व्यक्त की गई है।

प्रो़ धूमल ने कहा कि अल्पाइन स्कीइंग युवाओं में बहुत लोकप्रिय है तथा राज्य को विश्वस्तरीय स्कीयर्स उपलब्ध करवाने पर गर्व है, जिन्होंने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय स्तर की शरदकालीन खेल प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करके देश सहित प्रदेश व संस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि विदेशी विशेषज्ञों ने संस्थान के युवाओं को विभिन्न कोसरें में प्रशिक्षित करने के लिए संस्थान का दौरा भी किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न चिन्हित तराइयों पर 'ग्रास टफ ' विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल गतिविधियां न केवल स्कीयर्स को 'ऑफ सीज़न' में भाग लेने के लिए उपलब्ध होगी, बल्कि इससे पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+