गांगुली को केकेआर से जुड़ा देखना चाहते हैं शाहरूख
गांगुली आईपीएल के पहले और तीसरे संस्करण में नाइट राइडर्स के कप्तान रहे थे लेकिन इस बार किसी भी फ्रेंचाइजी टीम ने गांगुली के लिए बोली नहीं लगाई।
शाहरूख का कहना है कि जब वह विदेश से लौटेंगे तब गांगुली से बातचीत कर उन्हें अपनी टीम में अलग भूमिका में शामिल करना चाहेंगे। ज्ञात हो कि शाहरूख इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में हैं।
उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा, "मैं गांगुली को अपनी टीम में अभिन्न अंग के रूप में जोड़ना चाहता हूं। आप बिना गांगुली के कोलकाता की टीम के बारे में सोच भी नहीं सकते। जब मैं दक्षिण अफ्रीका से लौटूंगा तो गांगुली से बात करूंगा।"
यह पूछने पर कि गांगुली को किसी भी टीम ने क्यों नहीं खरीदा, इस पर शाहरूख ने कहा, "मैं अन्य नौ लोगों के खिलाफ कोई भी टिप्पणी करना उचित नहीं समझता।"
उल्लेखनीय है कि इससे पहले रविवार को नाइट राइडर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर ने कहा था कि उनका टीम प्रबंधन गांगुली को वही भूमिका देने पर विचार कर रहा है, जो भूमिका रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने अनिल कुम्बले को दी है।
वेंकी ने कहा था, "मैं गांगुली का बहुत सम्मान करता हूं। वह देश में क्रिकेट के महान दूत रहे हैं। हम चाहते हैं कि वह हमारे साथ किसी न किसी रूप में जुड़े रहें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications