क्रिकेट विश्व कप : गेंदबाजों को लेकर करनी पड़ सकती है माथापच्ची
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का विश्व कप से पांच सप्ताह पहले चोटिल होना चिंता का विषय है।
चयनकर्ता जब 17 जनवरी को यहां विश्व कप के लिए टीम चुनने बैठेंगे तब उनके दिमाग में दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर खिलाड़ियों द्वारा किए गए प्रदर्शन भी घूम रहा होगा।
कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने हालांकि टीम में कुछ बदलाव के संकेत जरूर दिए हैं लेकिन उन्होंने साथ ही साथ यह भी कहा है कि किसी भी खिलाड़ी को विश्व कप में चुनने से पहले उसके एक श्रृंखला में किए गए प्रदर्शन को आधार नहीं बनाना चाहिए।
धौनी दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले से पहले कह चुके हैं, "किसी भी खिलाड़ी का एक प्रदर्शन मायने नहीं रखता। खिलाड़ियों ने पिछले डेढ़ साल से अच्छा प्रदर्शन किया है। मेरे मुताबिक विश्व कप के लिए एक या दो जगह के लिए खिलाड़ियों के बीच मारा मारी होगी।"
तेज और स्पिन गेंदबाजों को चुनने के लिए चयनकर्ताओं को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है क्योंकि बल्लेबाजी में अधिक परिवर्तन करने की गुंजाइश नहीं दिख रही है।
बल्लेबाजों में वीरेंद्र सहवाग, गौतम गम्भीर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, सुरेश रैना के अलावा धौनी का टीम में स्थान निश्चित है जबकि गेंदबाजों में हरभजन सिंह, जहीर खान, मुनाफ पटेल और आशीष नेहरा का स्थान पक्का है।
गेंदबाजों में प्रवीण कुमार, रविचंद्र अश्विन, शांताकुमारन श्रीसंत और ईशान्त शर्मा के बीच कड़ा मुकाबला है। प्रवीण इस समय चोटिल हैं।
देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता हरफनमौला यूसुफ पठान और सलामी बल्लेबाज मुरली विजय के बीच किसे टीम में चुनते हैं।
विश्व कप में भारत को ग्रुप 'बी' में रखा गया है जिसमें बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं।
भारत और बांग्लादेश के बीच 19 फरवरी को पहला मैच खेला जाएगा।
चयनकर्ताओं द्वारा चुने गए 30 सम्भावित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं :-
महेंद्र सिंह धौनी, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, गौतम गम्भीर, विराट कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना, हरभजन सिह, जहीर खान, आशीष नेहरा, शांताकुमारन श्रीसंत, मुनाफ पटेल, ईशान्त शर्मा, विनय कुमार, मुरली विजय, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, सौरभ तिवारी, यूसुफ पठान, पार्थिव पटेल, रविचंद्रन अश्विन, वृद्धिमान साहा, दिनेश कार्तिक, शिखर धवन, अमित मिश्रा, पीयूष चावला, चेतेश्वर पुजारा, प्रज्ञान ओझा और प्रवीण कुमार।
इन्हीं में से 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी जाएगी जिनके ऊपर विश्व कप में भारत के प्रदर्शन का सारा दारोमदार होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications