आस्ट्रेलियन ओपन : पेस-भूपति पर होंगी निगाहें
'इंडियन एक्सप्रेस' के नाम से विख्यात पेस और भूपति की जोड़ी लगभग नौ वर्ष बाद एटीपी सर्किट पर एक साथ दिखाई देगी।
इन दोनों खिलाड़ियों को अपने पहले आस्ट्रेलियन ओपन खिताब का लंबे समय से इंतजार है।
विश्व की पूर्व नंबर एक जोड़ी पेस और भूपति को यहां तीसरी वरीयता दी गई है।
भारतीय जोड़ी का पहले दौर में मुकाबला क्रोएिशया के इयो कारलोविच और सर्बिया के डुसान वेमिक से होगी।
हाल में पेस और भूपति ने शानदार प्रदर्शन का नमूना पेश करते हुए चेन्नई ओपन का खिताब जीता था।
पेस और भूपति ने 1999 में विम्बलडन का खिताब जीता था जबकि उसी वर्ष फ्रेंच ओपन का खिताब भी अपने नाम किया था। इसके बाद 2001 में भी इन दोनों ने फ्रेंच ओपन पर कब्जा जमाया था।
दोनों खिलाड़ियों ने अलग-अलग सहयोगियों के साथ मिलकर दो बार यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किए हैं।
पेस और भूपति 1952 के बाद की जोड़ी बनी जिन्होंने एक कैलेंडर वर्ष (1999) में चारों ग्रैंड स्लैम के फाइनल मुकाबले में पहुंचने का गौरव हासिल किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications