कनाडा के 4 क्रिकेट खिलाड़ियों को भारतीय वीजा मिलने में देरी
वेबसाइट क्रिकइंफो डॉट कॉम के मुताबिक क्रिकेट कनाडा के अध्यक्ष रंजीत सैनी ने पाकिस्तानी समाचार पत्र 'डेली मेल' से कहा है कि पाकिस्तानी मूल के टीम के चार प्रमुख खिलाड़ियों रिजवान चीमा, ऑलराउंडर उमर भट्टी, तेज गेंदबाज खुर्रम चव्हान और विकेटकीपर हमजा तारिक को वीजा मिलने में देरी हो रही है।
सैनी ने कहा, "हम कई महीनों से वीजा की प्रतिक्षा कर रहे हैं। विश्व कप की तैयारियों को लेकर कनाडा की टीम नवम्बर में ही भारत जाने वाली थी और उससे पहले ही खिलाड़ियों के वीजा के लिए आवेदन किया गया था।"
सैनी ने कहा, "हम इन खिलाड़ियों को भारत नहीं ले जा सके जिससे हमारा तैयारी अभियान प्रभावित हुआ। इसका असर टीम के मनोबल पर भी पड़ा है। चारों खिलाड़ी टीम के स्टार खिलाड़ी हैं। वीजा के लिए हम प्रयास कर रहे हैं लेकिन अभी तक हमें कोई सफलता नहीं मिली है।"
सैनी ने हालांकि यह बात स्पष्ट की कि फरवरी में होने वाले विश्वकप से पहले होने वाले अभ्यास मैचों में हम अपनी पूरी टीम उतारेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications