आस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 48 ओवरों में 170 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक 57 रनों का योगदान दिया जबकि प्रवीण कुमार 54 रनों की उपयोगी पारी खेलकर नाबाद लौटे। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने भी 24 रनों का योगदान दिया।
जवाब में खेलने उतरी मेहमान टीम ने 41.5 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आस्ट्रेलिया की ओर से शेन वॉटसन ने 49, कप्तान रिकी पोंटिंग ने 25, कैमरून व्हाइट ने 25 रनों का योगदान दिया जबकि माइकल हसी 35 और एडम वोग्स 23 रनों पर नाबाद लौटे।
इस जीत के साथ आस्ट्रेलिया ने सात मैचों की इस श्रृंखला में 4-2 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। हैदराबाद में खेले गए पांचवें मुकाबले में भारत को 3 रन से हराकर आस्ट्रेलिया ने श्रृंखला में 3-2 की बढ़त हासिल कर ली थी। भारतीय टीम ने दिल्ली में खेले गए तीसरे मुकाबले में उसे छह विकेट से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई थी।
इसके बाद मेहमान टीम ने मोहाली में खेले गए चौथे मुकाबले में 24 रनों से जीत हासिल कर 2-2 की बराबरी कर ली थी। पहला मैच वडोदरा में खेला गया था। आस्ट्रेलिया ने यह मैच चार रनों से जीता था जबकि नागपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम ने 99 रनों से जीत हासिल की थी। श्रंखला का अंतिम मुकाबला 11 नवंबर को मुंबई में खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications