विलियम्स बहनों से भिड़ेंगी सानिया-मातेक
लंदन, 1 जुलाईः भारत की सानिया मिर्जा और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार बेथाने मातेक विंबलडन महिला डबल्स मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की विलियम्स बहनों से भिड़ेंगी।
सोमवार रात को तीसरे दौर के मुकाबले में सानिया-मातेक उजबेकिस्तान की अकगुल अमानमुरादोवा और बेलारूस की डारया कुस्तोवा के खिलाफ खेल रही थीं, तभी अकगुल और कुस्तोवा चोटिल हो गईं।
पहला सेट गंवाने के बाद दूसरे सेट में शानदार वापसी करने वाली भारतीय-अमेरिकी जोड़ी तीसरे सेट में 2-0 से पिछड़ रही थी। बहरहाल, सानिया-मातेक को 4-6, 6-4, 2-0 से जीत नसीब हुई।
दूसरी ओर, पुरुष वर्ग के डबल्स मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल में भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के उनके जोड़ीदार लुकास ड्लोही तीसरी वरीयता प्राप्त जोनाथन एरलिच और एंडी राम से भिड़ेंगे।
पेस और ड्लोही ने तीसरे दौर में अमेरिका के ट्राविस पैरोट और स्लोवाकिया के फिलिप पोलासेक को 7-6 (2), 7-6 (6), 6-4 से हराया, जबकि एरलिच और राम ने जुलिएन बेनेथेऊ और फ्रांस के निकोलस माहुत को 4-6, 6-7 (4), 7-6 (5), 6-3, 6-4 से पराजित किया।
बालिका वर्ग में भारत को निराशा हाथ लगी। पी. वेंकटेश को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें आस्ट्रेलिया की जेसिका मूर ने 6-4, 3-6, 1-6 से हराया।
इंडो एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications