Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पीटर इन्ग्राम का अंतर्राष्ट्रीय करियर खत्म!

अगले महीने भारतीय उपमहाद्वीप में आयोजित होने वाले विश्व कप की 30 सम्भावित खिलाड़ियों की टीम से इन्ग्राम को न्यूजीलैंड टीम से बाहर रखा गया है।

इन्ग्राम का कहना है कि अगर उन्हें घरेलू मैचों में खेलने का मौका मिलता है तो वह अपनी सेवा देने को तैयार हैं।

न्यूजीलैंड के समाचार पत्र 'तारांकी डेली न्यूज' इन्ग्राम के हवाले से लिखता है, " यदि मुझे मौका मिलेगा तो मैं सेंट्रल डिस्ट्रीक्टस और तारांकी की ओर से खेलना चाहूंगा।"

पिछले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय कॅरियर की शुरुआत करने वाले इन्ग्राम ने आठ एकदिवसीय मुकाबले में 27.57 की औसत से 193 रन बनाए हैं जिसमें उनका व्यक्तिगत उच्च स्कोर 69 रनों का रहा है।

इन्ग्राम का कहना है कि पिछले वर्ष एकदिवसीय मुकाबलों में मेरा बल्लेबाजी औसत अच्छा रहा था इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने मुझे विश्व कप की सम्भावित टीम में जगह नहीं दी।

इन्ग्राम ने कहा, " पिछले वर्ष एकदिवसीय मुकाबले में बल्लेबाजी औसत के मामले में मैं तीसरे स्थान पर था लेकिन मुझे सम्भावित टीम में नहीं चुना गया। चयनकर्ताओं का इशारा साफ है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, January 5, 2011, 15:25 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+