कतर ओपन : फेडरर ने तीसरी बार जीता कतर ओपन का खिताब
फेडरर ने शनिवार को खेले गए पुरुषों की एकल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन रूस के खिलाड़ी निकोलस डेवीडेंको को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हरा दिया।
मैच के शुरुआत में ही फेडरर डेवीडेंको पर हावी दिखे। फेडरर ने डेवीडेंको की शुरुआती सर्विस को तोड़कर 3-0 की बढ़त बना ली थी। फेडरर के आगे डेवीडेंको असहाय दिखे। इसके बाद फेडरर पहला सेट 6-3 से जीतने में कामयाब रहे।
दूसरे सेट में फेडरर विश्व के पूर्व तीसरी वरीयता खिलाड़ी डेवीडेंको की एक न चलने दी और 4-0 की बढ़त बना ली थी। डेवीडेंको ने यहां वापसी की कोशिश की लेकिन फेडरर ने उन्हें इसका मौका नहीं दिया। फेडरर ने इस सेट को 6-4 से अपने नाम किया।
फेडरर ने सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस के विल्फ्रेड सोंगा को 6-3, 7-6 (2) से पराजित किया था। डेवीडेंकों ने विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेनिस स्टार स्पेन के राफेल नडाल को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications