Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आज 21 साल की हुईं सानिया मिर्ज़ा

sania mirzaहैदराबाद, 15 नवंबरः भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा आज को 21 साल की हो जाएंगी. वह कल तक चेन्नई में थीं और जन्मदिन मनाने के लिए उनके हैदराबाद आने की संभावना है.

जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सानिया ने कहा कि सिंगल्स में पहले टॉप-25 और बाद में टॉप-10 में आना ही उनका मुख्य उद्देश्य है.उल्लेखनीय है कि भारतीय टेनिस में जो स्थान लिएंडर पेस और महेश भूपति ने बनाया है, वही स्थान महिला टेनिस में सानिया मिर्जा का है. सानिया ने 2007 में मारिया शारापोवा, मार्टिना हिंगिस और स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा जैसी टॉप टेन की टेनिस खिलाड़ियों का सामना कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है.

वर्ष 2003 में करीब 17 साल की उम्र में प्रोफेशनल टेनिस में प्रवेश करने के साथ ही सानिया ने महिला टेनिस की वल्र्ड रैंकिंग में तेजी से सुधार किया और एक समय कैरियर के शिखर 27वें नंबर तक पहुंचीं. डबल्स रैंकिंग में वह शानदार प्रदर्शन कर टॉप 20 की खिलाड़ियों में शामिल हैं और इस वर्ष अगस्त से ही 18वें रैंक के आसपास बनी हुई हैं.सिंगल्स रैंकिंग में वे पिछले चार सप्ताह से ही 32 वें स्थान पर काबिज हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+