-Staff
हैदराबादःकभी अपनी ड्रेस को लेकर तो कभी अपने बयान को लेकर विवादों में रहीं टेनिस सनसनी सानिया मिर्जाइस बारएक ऐड फिल्म की शूटिंग को लेकर फंस गई हैं.सानिया ने एक विज्ञापन में काम किया है जिसेहैदराबाद की ऐतिहासिक मक्का मस्जिद में फिल्माया है गया है. इस ऐड की शूटिंग पर अल्पसंख्यक कल्याणकारी विभाग ने आपत्ति जताई है.मस्जिद के प्रबंधन ने सानिया मिर्जा द्वारा मस्जिद परिसर मेंज्ञापन की शूटिंग की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है. सोमवार को इस ऐड की शूटिंग 17
वीं सदी की मक्का मस्जिद में की गई, लेकिन शूटिंग के लिए वेलफेयर डिपार्टमेंट से इजाजत नहीं ली गई थी. इस वजह से डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने इस ऐड की शूटिंग पर आपत्ति जताई है. इसके अलावा ऐड पर मजलिस -
ए -
इत्तेहादुल मुस्लिमीन (
एमआईएम )
पार्टी ने भी नाराजगी जताई है.पुलिस उपायुक्त (एसीपी) बी रेद्देन्ना ने बताया किमस्जिद के प्रबंधन ने शिकायत दर्ज कराई कि अधिकारियों से अनुमति लिए बिना ही शूटिंग की ली.
ऐड निर्माताओं ने शूटिंग की जानकारी पुलिस को तो दी थी पर उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याणकारी विभाग को इस बारे में इनफॉर्म नहीं किया. मस्जिद के कर्मचारियों ने कहा कि शूटिंग में शामिल लोग जूते -
चप्पल पहनकर ही मस्जिद में घुस आए और उन्होंने मस्जिद के दरबान के साथ भी बुरा बर्ताव किया. मस्जिद के अधिकारियों के अनुसार मस्जिद में फिल्म या ऐड की शूटिंग की इजाजत नहीं दी जाती है. चारमीनार इलाके से एमआईएम के विधायक ने कहा , '
यह मस्जिद की पवित्रता पर हमला है और इससे मुस्लिमों के धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है.
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Wednesday, December 12, 2007, 15:24 [IST]
Other articles published on
Dec 12, 2007