For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सानिया मिर्जा का आशिक जेल में

By Staff
हैदराबाद। बेंगलुरू का एक सिविल इंजीनियर टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा से प्‍यार कर बैठा। प्रेम इतना कि वो उसके लिए कुछ भी कर सकता है, यहां तक अपनी जान तक दे सकता है। सानिया की सगाई तय होने पर भी इनकी दीवानगी कम नहीं हुई और वो सानिया के घर जा पहुंचे। हंगामा हुआ और अब वो युवक जेल में है। आखिर इतनी बड़ी टेनिस स्‍टार से प्रेम करने का गुनाह जो किया है।

जी हां सानिया मिर्जा के प्यार में 28 साल के मोहम्मद अशरफ की दीवानगी इतनी बढ़ गई कि पुलिस ने उनहें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब उनका फैसला कोर्ट ही करेगा। सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अशरफ सानिया की सगाई में बाधा उत्पन्न कर रहा है। वह बार-बार फोन और एसएमएस करके सगाई न करने की धमकी दे रहा है।

सानिया के पिता से नोक-झोंक

पुलिस के मुताबिक मोहम्मद अशरफ सानिया के बंजारा हिल स्थित आवास पर बीती रात जा पहुंचा और सगाई को रोकने के लिए परिवार पर दबाव बनाते हुए धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया।

उसकी इमरान मिर्जा से नोक-झोंक भी हुई। इस दौरान अशरफ आत्‍महत्‍या करने की धमकी भी दे रहा था। इमरान मिर्जा ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अशरफ को गिरफ्तार कर लिया है। अशरफ बेंगलुरू का रहने वाला है और पेशे से सिविल इंजीनियर है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+