मुंबई। भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा अब पेटा के नये एड में नजर में आयेंगी, इस एड में सानिया मिर्जा अपनी बिल्ली 'पोश' के साथ बिना घर के कुत्ते और बिल्लियों को गोद लेने के लिए लोगों से आग्रह करेंगी।
सानिया मिर्जा ने ट्विटर पर खुद इस बात की जानकारी दी है। सानिया के बाद पेटा की भी ओर से इस बात के बारे में कहा गया है।
Fun times.. the ad is finally out 😊 https://t.co/aaelUuGxo5
— Sania Mirza (@MirzaSania) June 2, 2015 यह एड पेटा के इस विज्ञापन को फोटोग्राफर वाईएसएन मूर्ति शूट करेंगे तो वहीं एड के लिए सानिया का हेयरस्टाइल और मेकअप तमन्ना रूज करेंगी जबकि कपड़े ऐशा अमीन ने डिजाइन किए हैं। सानिया मिर्जा एक विख्यात प्लेयर हैं जिनकी पहुंच इंडिया और पाकिस्तान दोनों जगह है इसलिए पेटा ने उन्हें एड के लिए साइन किया है।